नगीना: कोतवाली ब्लॉक व नगीना नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बीच अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी पुरैनी पर हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 50 बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में अंग्रेज़ी के ज्ञान कौशल व आत्मविश्वास की वृद्धि के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली ब्लॉक व नगर क्षेत्र नगीना के बच्चों की अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी पुरैनी पर किया गया जिसमें परिषदीय विद्यालयों विशेषकर ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया यूपीएस रजपुरा की छात्रा भावना शर्मा व शिल्पी चौहान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए अंग्रेज़ी भाषण की सभी ने प्रशंसा की इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के 50 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया । अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता में विषय वस्तु, स्पष्टता,उच्चारण, हाव भाव व समय के आधार पर अंक निर्धारित किये गए थे। वरिष्ठ शिक्षक विनोद शर्मा व अशोक कुमार के दिशानिर्देशन में निर्णायक मंडल में नोडल संकुल शिक्षक मनीष राणा, नीरज वर्मा, सुधीर कुमार, गज़ाला रूही, प्रेमलता, नीलम सिंह, कल्पना रानी रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *