लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में मितौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मितौली पुलिस ने बटाऊ पुल के पास नहर पटरी से एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। मितौली थाना प्रभारी शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 मई 2025 को यह कार्यवाही की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है। वह अल्लीपुर गांव का रहने वाला है और वह 42 वर्ष का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है।गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल अमरेश चौधरी, कांस्टेबल अंचल वर्मा , और आरक्षी प्रधान सिपाही मोहम्मद जाफिर की टीम शामिल थी। यह कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक खीरी और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में की गई।रिपोर्टर योगेश कुमार गौतमब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी।8756799044

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed