। राजस्व विभाग की टीम ने आसफाबाद चमन-टांडा वैरागी में डेढ़ वर्षों से नदी/तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से गिराकर भूमि कब्जामुक्त कराई। गांव आसफाबाद चमन टांडा वैरागी में खसरा नम्बर 25 नदी/तालाब की भूमि है। जिस पर वर्ष 2024 में नसीम पुत्र यामीन व बिलाल पुत्र तौफीक ने भूमि पर कब्जा करने की नियत से निर्माण कराकर वहां पर टीनशेड डाल दिया था। तालाब की भूमि पर कब्जा करने की कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम के यहां शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत बाद राजस्व विभाग की टीम ने कई बार भूमि की पैमाइश की। भूमि को चिह्नित करते हुए कब्जेधारियों से अवैध कब्जे को हटाने की चेतावनी दी थी। चार दिन पूर्व लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची ओर भूमि की पैमाइश कर चिह्नित कर दिया और स्वयं हटाने को कहा। लेकिन पूर्णतया कब्जा न हटाए जाने पर शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर लेखपालों की एक टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। जेसीबी द्वारा तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर भूमि कब्जामुक्त कराईं।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।