कालागढ़ से नई दिल्ली के ओखला तक बैराज के गेट हुए दुरुस्तमानसून से पूर्व नदियों में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूपकालागढ़। कालागढ से नई दिल्ली के ओखला बैराज तक के गेट दुरुस्त हो गए हैं। मानसून से पूर्व नदियों में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां जोरों पर हैं।कालागढ़ के केन्द्रीय भण्डार खंड तीन के अंतर्गत कालागढ़ के रामगंगा बांध, सैडिल बांध, पीली बांध, हरेवली, खो, बिजनौर का चौधरी चरण सिंह, हरिद्वार से बिजनौर तक अनेक रेग्यूलेटर रामपुर जनपद में कैमरी, हरिद्वार के भीमगौड़ा, हरिद्वार बांध, ऊपरी गंगा नहर प्रणाली के विभिन्न रेग्यूलेटर, नई दिल्ली के ओखला बैराज, आगरा कैनाल हैड रेग्यूलेटर, हिंडन बैराज आदि के गेट की यांत्रिकी का कार्य किया गया है।मानसून से पूर्व खंड के अंतर्गत आने वाले सभी बैराज व रेग्यूलेटर के गेट दुरुस्त करने की बात विभागीय अधिकारियों ने कही है।इसलिए है आवश्यकतामानसून के दौरान अधिक वर्षा होने पर नदियों में जल का प्रवाह अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में बांध, बैराज व रेग्यूलेटर के गेट खोले जाते हैं। इस दौरान गेट नहीं खुलने पर संबंधित क्षेत्र को बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों व नागरिकों को उठाना पड़ता है।अधिशासी अभियंता मनोज गौड़का कहना है कि कालागढ़ से केन्द्रीय भंडार खंड तीन के अंतर्गत आने वाले रामगंगा व सैडिल बांध से लेकर जनपद बिजनौर, हरिद्वार, रामपुर, नई दिल्ली व गाजियाबाद के बांध व बैराज आदि के गेट मानसून के दौरान प्रवाहित जल को नियंत्रित करने के लिए तैयार हैं।उनके निरीक्षण विभाग के उच्य अधिकारी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान दिए जाने वाले आदेशों/निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।