एसडीएम व सीओ नगीना ने किया भंडारे का आयोजननगीना में तीसरे बड़े मंगल पर विशेष भंडाराचित्तौड़गढ़ चौकी पर महिलाओं ने भी संभाली कमानसैकड़ों श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादनगीना। नगर के प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ चौराहे पर ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार की खास बात रही कि पुलिस विभाग की महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।दोपहर 11 बजे से शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। श्रद्धालुओं को आलू-पूड़ी, बूंदी और ठंडा जल का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर जय श्री सियाराम और जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे।नगीना एसडीएम न्यायिक अंशिका दीक्षित व उनके पति सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी द्वारा आयोजित इस भंडारे की कमान विजय कुमार, राहुल सिंह, ऋतु चौधरी, मोनिका, अंकित पवार, सुधीर कुमार, अंकित कुमार, सुमित कुमार आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। महिलाएं प्रसाद वितरण से लेकर सफाई व्यवस्था तक में सक्रिय रहीं। समाजसेवी कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह ने बताया कि श्रीमती दीक्षित धार्मिक हैं और हाल ही में अयोध्या से लौटी हैं। वे व उनके पति वर्षों से इस प्रकार के भंडारों का आयोजन करते रहे हैं। कार्यक्रम की आयोजक एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आयोजक सीओ अंजनी कुमार के अनुसार उनका उद्देश्य एकता का संदेश देना था। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कई घंटे तक चले इस आयोजन में लोगों ने व्यवस्था की सराहना की। नगर के लोगों ने भी भंडारे में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर एसडीएम प्रशासनिक आशुतोष जायसवाल, थाना प्रभारी तेजपाल सिंह, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, नीरज बिश्नोई, रोहित रवि, डा भूपेश चौहान, गोपाल शर्मा, तिलक राज, अरनव चौधरी, मुकेश चौधरी, प्रदीप गर्ग, मोहित गोयल आदि उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।