एसडीएम और सीओ से मिले ठगी का शिकार हुए लोगनजीबाबाद/मंडावली। करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार हुए लोगों ने एसडीएम और सीओ को प्रार्थना पत्र देकर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई ठगी की धनराशि वापस दिलाने की मांग की।मंडावली के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र महादेवपुरम कॉलोनी में प्लॉट और दुकानें दिलाने के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों से भूमाफिया ने करोड़ों रुपयो की धनराशि ठग ली। ठगी का शिकार हुए बड़ी संख्या में लोगों ने मंडावली थाने को करीब तीन सप्ताह पूर्व तहरीर सौंपी थी।पीड़ित ललित शर्मा, सोमपाल सिंह, अरविंद कुमार, बीना सिसौदिया, अनीता देवी, शाजिया, संजो एसडीएम विजय शंकर और सीओ नितेश प्रताप सिंह से मिले। पीड़ितों ने तीन लोगों द्वारा उनसे लाखों रुपये ठगने, भूमि और दुकान के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत की। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी विदेश भागने के प्रयास में हैं।उन्होंने संबंधित आरोपियों के पासपोर्ट रद्द कराने और महादेवपुरम कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की भी मांग की। सीओ ने पीड़ितों को पुलिस से संबंधित मामले में जांच कराकर जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।