एसडीएम ने किया नाला सफाई का निरीक्षण, दुकान पर डस्टबिन न मिलने पर जताई नाराजगी- कचरा नाले में डालने व दुकान पर डस्टबिन न रखने वाले 25 दुकानदारों पर एक एक हजार का लगा जुर्माना अंकुल प्रजापति( धामपुर तहसील प्रभारी )स्योहारा। एसडीएम धामपुर ने ईओ स्योहारा के साथ नगर पालिका द्वारा नालो की गयी सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नालो से शिल्ट सफाई हुई पायी गयी। साथ ही धामपुर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित दुकानो का निरीक्षण भी किया गया। अधिकांश दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानो पर डस्टविन रखे हुये नही पाये गये तथा दुकानो का ठोस कचरा, प्लास्टिक व पॉलीथीन आदि नालो में डालते हुये पाये गये। ऐसे सभी 25 दुकानदारो पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत दुकानदारों पर एक एक हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। सभी दुकानदारो को यह भी चेतावनी दी गयी कि वह नियमानुसार डस्टविनो को अपनी दुकानो पर रखकर ठोस कचरे, प्लास्टिक कचरे को डस्टविनो में ही रखे तथा नगर पालिका की कचरा गाड़ी आने पर उसमें ही डाले। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति ठोस कचरा, प्लास्टिक कचरा नालों में डालता पाया गया तो उसके विरूद्ध एनजीटी के अन्तर्गत पांच हजार रुपये से पचास हजार रुपये तक के जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त दुकानदारो, रेहड़ा- ठेली स्वामियों पर सिगंल यूज प्लास्टिक पॉलीथीन पायी गयी उसको भी जब्त कर लिया गया। पांच किग्रा पॉलीथीन की जब्तीकरण कर पांच हजार जुर्माना भी अधिरोपित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, ईओ विजेन्द्र सिंह पाल, सुनील कुमार अवर अभियन्ता, मौहम्मद शान वरिष्ठ लिपिक देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *