नहटौर में बिना अनुमति चल रहे दो रेस्टोरेंट सीलनहटौर। शुक्रवार को एसडीएम रितु रानी ने राजस्व विभाग व पुलिस टीम को साथ लेकर धामपुर रोड गांव कश्मीरी के निकट संचालित स्थित यूके 07 फेमिली रेस्टोरेंट तथा न्यू पैराडाइज फेमिली रेस्टोरेंट पर जांच की। जहां मानक पूरे न करने पर पर दोनों रेस्टोरेंट को सील कर दिया। बताया गया कि यह बगैर प्रशासनिक अनुमति के संचालित हो रहे थे। जिन रेस्टोरेंट को सील किया गया है, उनके संचालकों पर विनिमयमित क्षेत्र से भी कोई परमिशन नहीं थी। न ही दमकल विभाग से एनओसी थी। इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय कुमार, थानाध्यक्ष धीरज नागर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *