शहजादपुर में पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदारहरेवली। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में सामाजिक वानिकी के अधिकारियों की ओर से 38 दिन पहले लगे पिंजरे में बृहस्पतिवार देर रात एक नर गुलदार कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारी पिंजरे को अपने साथ ले गए। गांव के लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर शहजादपुर ग्राम पंचायत के शहजादपुर-शेरकोट मार्ग पर स्थित सुनील कुमार के भट्ठे के समीप 22 अप्रैल को पिंजरा लगाया था। बृहस्पतिवार देर रात किसी समय एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार की गुर्राहट सुबह लोगों ने सुनी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और गुलदार को पिंजरे सहित कब्जे में ले लिया और पकड़ कर अपने साथ वानिकी रेंज कार्यालय ले गए। सामाजिक वानिकी के वनक्षेत्र अधिकारी प्रदीप शर्मा, सुनील राजौरा ने बताया कि पकड़ा गया नर गुलदार है जिसकी आयु करीब चार साल है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि पिंजरे में कैद हुए गुलदार को पीली डैम ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed