*खीरी पुलिस का सहरनीय कार्य देखने को मिला**लखीमपुर-खीरी* खीरी पुलिस का सहरनीय कार्य देखने को मिला। वैसे तो पुलिस लगातार बदनाम होती रहती है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल संजीव कुमार अपने अच्छे कार्य के लिए जाने जाते हैं आज इनकी नजर एक सांड पर पड़ी जो दर्द से कराह रहा था । और इसके पैर में बहुत ज्यादा जख्म था । इनसे रहा नहीं गया इन्होंने तुरंत अपने साथी व गांव के व्यक्ति के साथ मिलकर सांड की मरहम पट्टी करवाई। जिससे वहां के लोग इस कार्य के लिए कांस्टेबल संजीव कुमार की तारीफ की। पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी होता है। कांस्टेबल संजीव कुमार इस समय ऐरा खमरिया थाना में पोस्ट और जहां जहां इनकी पोस्टिंग रहीं वहां वहां इन्होंने अच्छा कार्य किया।

संवाददाता सुशील कुमार

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *