: सुखवीरस्योहारा,।अवध शुगर मिल परिसर में अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसरपर पौधारोपण करते हुए मिल कर्मियों से पेड़ लगाने का आग्रह किया। गुरुवार को अवध शुगर मिल परिसर में अधिकारियों ने अध्याशी अध्यक्ष सुखवीर सिंह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए मिल कर्मियों से पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौधारोपण करना जरूरी है ऑक्सीजन से हमें ऊर्जा मिलती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सुखवीर सिंह द्वारा हरे भरे पौधे की रोकथाम और पौधा लगाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने जीवन में स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए अपने जीवन में पौधरोपण करना चाहिये। उन्होंने सभी से कर्मचारियों से कम से कम पांच पांच पौधे लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन प्राप्त कराते हैं। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है इसलिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिये। वृक्षारोपण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे पेड़ों को लगाया जाये जिनसे लोगों को राहत मिलें साथ ही उसका फल भी मिले। उन्होंने सभी लोगों से भी आग्रह किया कि अपने में अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थान चिन्हित करें जहां पौधरोपण किया जा सके। इस अवसर पर विवेककांत शर्मा, मुकेश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, विवेक शंकर, राजीव शर्मा सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी गण का विशेष सहयोग रहा।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *