डॉक्टर कौशल वर्मा नें बस्तौली में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प, बहुआयामी समाचार/ मोहम्मद अशफाक गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा नें कुम्भी क्षेत्र के ग्राम बस्तौली स्थित रामचंद्र स्मारक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया है। कैंप में आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर कौशल वर्मा की मौजूदगी में 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड, नसों व फिजियोथैरेपी की जांचे की गई। स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव के जरूरतमंदों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।सनशाइन हॉस्पिटल परिवार इसके पहले भी लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत बरेली क्षेत्र में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर हजारों लोगों को दवाएं व जांच कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचा चुके हैं। डॉक्टर समय समय पर शारीरिक रूप से अक्षम जरूरतमंद मरीजों को उपकरण व नगद धनराशि भी बांटते रहते हैं। इस अवसर पर डॉ सौरभ बाजपेई, नीरज शुक्ला, अचल शुक्ला, प्रताप शंकर शुक्ला, रामनाथ राठौर, अखिलेश दीक्षित, निर्मल सिंह, मोती चंद्र सिंह, अमित सिंह, विपिन त्रिपाठी, सुमित शुक्ला, प्रभात वर्मा व हॉस्पिटल स्टाफ के मैनेजर प्रतीक मिश्रा, अनुज वर्मा, सुमित पाण्डे, अभिषेक वर्मा, अनुज सिंह और समस्त हॉस्पिटल स्टाफ के अलावा कालेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने आयोजन के प्रबंध को इतनी गर्मी के बावजूद पूरा समय देकर सहयोग किया है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed