नीम करौली दर्शन के लिए जा रही थीं, नीलगाय से टकराई कार

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह फर्रुखाबाद जिले में स्थित बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रही थीं। नीम करौली से करीब दो किलोमीटर पहले अचानक एक नीलगाय उनकी गाड़ी के सामने आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना के समय मंत्री के साथ उनके सहयोगी व सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मंत्री दर्शन के लिए विशेष कार्यक्रम के तहत जा रही थीं। हादसे के बावजूद उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन किए और फिर लखनऊ के लिए रवाना हुईं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।