थाना मीरापुर पुलिस की बिजनौर रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश के पैरों में लगी गोली बदमाश हुए घायल। मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय वर्मा के एवं थाना मीरापुर प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में आज थाना मीरापुर पुलिस टीम पैदल गश्त कर रही थी।तभी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। बलीपुर के पास बंद पड़े भटटे के पास बिजनौर रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तभी सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस टीम एस आई विवेक चौधरी वह एस आई ललित कुमार हेड कांस्टेबल कालूराम वह कांस्टेबल पिंकू शर्मा वह कांस्टेबल जितेंद्र यादव वह कांस्टेबल सचिन चौधरी रोहित विधुर आदि मौके पर पहुंचे तो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। तो पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। तो पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल बाल बची तो पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए। फायरिंग करनी शुरू की तो दो बदमाश के पैर में गोली लग गयी।जिससेे बदमाश घायल हो गये। वह तीन बदमाशों को काबिंग कर गिरफ्तार किया गया पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर घायल बदमाशों ने अपना नाम अखिल पुत्र जाबिर व शादाब पुत्र वाजिद जो ग्राम बुन्टा थाना गढी पुख्ता जनपद शामली के रहने वाले हैं और जो बदमाश है उनका नाम आसिफ पुत्र जानू व हकीकत पुत्र जाहिद वह सागर पुत्र जयचंद जो नयागांव थाना रामपुर मनिहारान के रहने वाले हैं। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर व दो जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस वह दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।