योगिनी एकादशी के उपलक्ष्य पर श्री श्याम संकीर्तन मे खाटू श्याम के भजनों से गुंजायमान रहा।बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक गोला गोकर्ण नाथ खीरी। के अंतर्गत गोला नगर के समीप कंजा देव स्थान योगिनी एकादशी के उपलक्ष्य पर कंजा देव स्थान खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में संकीर्तन का किया गया आयोजन। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा हुआ था खाटू नरेश के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजायन हो गया। रात्रि 8 बजे से बाबा का संकीर्तन शुरू किया गया। मधुर आवाज से बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। बाबा श्याम को सुंदर सुंदर भजनों से रिझाया और भक्तों के अपने भजनों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया ! सुंदर भजनों में , कीर्तन कराओं ऐसा इतिहास बना दूंगा’, ‘ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है,मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे, भजन गाया तो श्याम की भक्ति में सराबोर होकर झूम उठी। संकीर्तन में श्याम भक्तों से मंदिर प्रांगण पुरुष महिलाओं बच्चों से काफी श्रद्धालु संकीर्तन में हुए सम्मिलित। श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर प्रांगण में दिन पर दिन भक्तों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं से पूरा भरा हुआ था। योगिनी’ एकादशी का व्रत ऐसा पुण्यशाली है कि अठ्ठासी हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने से जो फल मिलता है,वही फल‘योगिनी एकादशी’ का व्रत करने वाले मनुष्य को मिलता है ।‘योगिनी’महान पापों को शान्त करनेवाली और महान पुण्य फल देनेवाली है।इस माहात्म्य को पढ़ने और सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है । संकीर्तन का समापन श्री खाटू श्याम बाबा की आरती करके मंदिर में पुजारी जी ने भक्तों को श्याम बाबा का दिया आशीर्वाद तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने पंक्ति में रखें प्रसाद किया ग्रहण। इस अवसर पर अनिल जलोटा,दीपक राजपूत,अजय गुप्ता,सुधीर गुप्ता,मोहित गुप्ता,शिवम गुप्ता, संदीप राजपूत,अभिषेक राजपूत,आयुष गुप्ता,प्रमोद सोनी,मयंक महेश्वरी, नवनीत श्रीवास्तव,रमेश वर्मा, अनुराग गुप्ता,सुमित राठौर,मुकेश राठौर, प्रवीण रस्तोगी सहित समिति के आदि सेवादार उपस्थित रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।