उत्तर प्रदेश 23 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग (गेट संख्या 87 ए) पर आये दिन लगने वाले भीषण जाम से अब नगरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह समस्या लम्बे समय से कस्बे के लिए सिरदर्द बनी हुई थी, रेलवे फाटक अक्सर बन्द होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता था। इस गम्भीर मुद्दे को स्थानीय पत्रकारों ने प्रमुखता से उठाया, अपने-अपने समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित कर लगातार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने न केवल जाम की विकराल स्थिति को उजागर किया, बल्कि इसके स्थायी समाधान के लिए अस्थायी डिवाइडर और यातायात पुलिस की तैनाती की मांग को लेकर भी कई बार उच्च अधिकारियों से संवाद किया। स्थानीय पत्रकारों की निरंतर सक्रियता और जनहित में किये गये अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है कि प्रशासन ने इस मामले का गम्भीरता से संज्ञान लिया। मीडिया साथियों की लगातार उठाई गई मांग पर आखिरकार प्रशासन ने रेलवे क्रॉसिंग पर अस्थायी डिवाइडर की व्यवस्था सुनिश्चित की है। साथ ही यातायात पुलिस की भी तैनाती कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब फाटक बन्द होने के दौरान यातायात का प्रबन्धन काफी सुचारु हो गया है और जाम की स्थिति में भारी कमी आई है। यह स्थानीय पत्रकारों की अटूट मेहनत और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक ज्वलंत उदाहरण है। इस गम्भीर समस्या के समाधान में मीडिया के साथियों की भूमिका की नगरवासियों ने भी मुक्त कंठ से सराहना की है। उनकी यह प्रशंसा इस बात का प्रमाण है कि पत्रकारिता केवल सूचनाएं पहुंचाने का माध्यम मात्र नहीं है, बल्कि यह समाज की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का एक सशक्त ज़रिया भी है। बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर अब सुचारु यातायात व्यवस्था यह सिद्ध करती है कि जब मीडिया, प्रशासन और जनता मिलकर काम करते हैं, तो कैसी भी जटिल चुनौती क्यों न हो, उसका प्रभावी समाधान अवश्य निकलता है। इस व्यवस्था के लागू होने से यातायात का सुचारु रुप् प्रबन्धन हो रहा है और जाम की स्थिति में काफी कमी आयीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।