रामनगर-बाराबंकी।शक्ति केंद्र रामनगर एक के बूथ संख्या 239 पर एक पेंड मां के नाम कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य ने कार्यकर्ताओ के साथ पौधरोपण कर सभी से अभियान सफल बनाने व लगाए गए पौधों का संवर्धन करने को कहा।
कार्यकर्ता इंद्र मणि श्याम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया फिर पौधरोपण करते कहा कि सभी कार्यकर्ता पौध रोपण करें तथा उसे बचाए जिससे आगे चलकर उसकी छाँव में बैठ सकें।

भारतीय जनता पार्टी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करती है और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का उत्थान चाहती है। पूर्व चेयर मैंन बद्री विशाल त्रिपाठी ने कहा कि एक पेंड मां के नाम अभियान में लाखो पौधे लगेंगे ।सभी लोग पौधा लगाकर उसे बचाए भी जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा,राहुल अवस्थी,मंगल अवस्थी, कोसर्वेश अवस्थी,रवि कांत शुक्ला,अनुराग शुक्ला,विनय मिश्रा,दिव्य प्रकाश शुक्ला आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।