बदायूँ।आज गौतरा मंडल के शक्ति केंद्र गूरा बरेला बूथ संख्या 340, 341 स्थित संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मनकीबात का 123वां संस्करण सुना।

प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में अवगत कराया की ट्रेकोमा बीमारी का उन्मूलन हो गया तथा भव्य तरीके से मनाए गए योग दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रवादी नेता एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के सिद्धांत के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके गोष्ठी को संबोधित किया।

वक्ताओं ने उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के निमित्त वृहद वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक सुदेश प्रजापति, प्रभारी आदेश कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष राजकमल शर्मा, दिनेश सक्सेना, मंडल मंत्री दीपक पाठक, सक्रिय सदस्य डॉ रमेश यादव, पवन दुबे, अजय पाठक, अरविंद अग्निहोत्री सम्मानित जन सामान्य, ग्राम प्रधान शिक्षक बंधु व देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।