एम डी,,,,,,,,,,, न्यूज़ रामपुर रिपोर्ट,,, से रफीउल्लाह खान ब्यूरो चीफ़
कांधला शामली राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी गठन एवं सदस्यता समारोह*कस्बा कांधला (जनपद शामली) में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित भव्य कार्यकारिणी की घोषणा एवं मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस विशेष आयोजन का सफल संचालन विधानसभा अध्यक्ष शामली श्री योगेश भभीसा जी के नेतृत्व में किया गया।*कार्यक्रम की मुख्य बातें*कार्यक्रम के दौरान शामली विधानसभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई पूर्व नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल इरफान तुर्की जी ने अपने क ई दर्जनो से ज्यादा साथियों सहित घर वापसी की तथा समर्पित पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर, चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।*कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यी*कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्री चौधरी वाजिद अली जी, शामली सदर विधायक श्री प्रसन्न चौधरी जी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ऋषिराज जी, प्रदेश महासचिव श्री विजय कौशिक जी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकास धीमान, एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित कुमार जी, विधानसभा अध्यक्ष थानाभवन श्री अब्दुल ग़फ़्फ़ार जी तथा पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका कांधला बाबू फ़ैशल खान, श्री सुनील मलिक, अमित कुमार, राजन जावला, मुकेश भभीसा, आशु ख़ान, मोहम्मद शाद सहित अनेक सम्माननीय कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।*कार्यक्रम का महत्व*यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक नियुक्तियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह रालोद की मज़बूत होती जमीनी पकड़ और जनता के बीच बढ़ते विश्वास का सजीव प्रमाण बना। चौधरी साहब की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए पार्टी आज हर वर्ग, खासकर किसानों, युवाओं और श्रमिकों की आवाज़ बन चुकी है।सभी सम्मानित साथियों का रालोद परिवार में स्वागत है जय रालोद जय जयंत चौधरी।



