एम डी न्यूज़vब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान

हाथरस

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान कार्यक्रम*हाथरस: विधानसभा सादाबाद के सहपऊ ब्लॉक के ग्राम नगला मया में राष्ट्रीय लोकदल के चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली।*कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य*कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सूआ पहलवान, ईशान चौधरी, महिपाल चौधरी, प्रमोद चौधरी, बंटी भईया, सुभाष प्रधान, धीरेन्द्र प्रधान, राजेश चौधरी विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद, अजय चौधरी युवा महासचिव रालोद, सुमित एडवोकेट, विशाल चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, विकास चौधरी विधानसभा उपाध्यक्ष सादाबाद, प्रेम वीर सिंह सिंह नेताजी, राहुल चौधरी, अजय चौधरी कोटा, बृजेश डीलर, अंकित भदोतिया आदि लोग उपस्थित रहे।*जिलाध्यक्ष का संदेश*जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान को पूरे जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में आज जो कार्यक्रम हुआ है, इसी तरह के कार्यक्रम पूरे जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित करके लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ा जाएगा। जनपद में पार्टी अपने नये पचास हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगी। जय रालोद जय जयंत चौधरी।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *