सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सोमवार को विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गयी। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्र 08 पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर, बाला पेटिंग, टाइलकरण, शौचालय पूर्ण होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सीडीपीओ के माध्यम से कार्य की प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ओडीएफ मॉडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन आरआरसी सेन्टर हेतु भूमि चिन्हित नहीं है, उपजिलाधिकारी के माध्यम से भूमि चयन की कार्यवाही कराये। सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेन्टर क्रियाशील कराने तथा गांव में सफाई कर्मचारी का नाम अंकित कराने का निर्देश दिया। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो गया है, उनका प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान कराये। राज्य वित्त आयोग/केन्द्र वित आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत द्वारा ओडीएफ मॉडल ग्रामों में सुबह/शाम में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि स्थल, आरआरसी सेन्टर एवं मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करें। ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थल विकास योजनान्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी। पंचायत भवन पर सीएससी और लाइब्रेरी का संचालन कराये। पंचायत भवन समय से खुले। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। क्षेत्र पंचायत निधि से कराये जाने वाले राजकीय विद्यालयों का टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लें। राजकीय पशु चिकित्सालय के मरम्मत का टेन्डर कार्य पूर्ण कराकर निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। स्टेडियम/पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उद्घाटन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजनायें चल रही हैं, उनको अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाये। एमडीएम शेड का निर्माण कार्य 15 अगस्त 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूर्ण कराये। जहां निर्माण हो गया है, उसे हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की मॉनीटरिंग करें। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed