सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

सचिव/कार्यपालक अधिकारी,उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ के पत्रांक जी-11/1014/एस0एच0सी0/लखनऊ/2025 दिनांक 27.06.2025 द्वारा हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के सर्कुलर 2 दिनांक 26.06.2025 के क्रम में अवगत कराया गया है कि हज सत्र 2026 की घोषणा कर दी गयी है तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हज पॉलिसी 2026 की घोषणा के बाद ऑनलाइन हज आवेदन हज कमेटी ऑफ इण्डिया के वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व हज सुविधा एप पर जुलाई 2025 के द्वितीय सप्ताह से उपलब्ध कराया जायेगा। हज-2026 (1447 हि0) की आवश्यक तैयारियों हेतु निम्न निर्देश व समय सीमा निर्धारित की गयी है :-

  • इच्छुक आवेदक प्रथम किश्त के रूप में ₹1.5 लाख की व्यवस्था रखें।
  • हज-2026 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा।
  • हज-2026 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैधता 31 दिसम्बर 2026 तक होना आवश्यक है।
  • जो इच्छुक आवेदक हज-2026 की यात्रा हेतु नये पासपोर्ट का आवेदन कर रहे हैं, उनको सलाह दी जाती है कि नुसुक पोर्टल की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम न छोड़ें।
    अतः जनपद के इच्छुक आवेदक उपरोक्तानुसार अवगत होते हुये अपना मूल अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें, जिनके पास दिसम्बर, 2026 तक की वैधता का पासपोर्ट उपलब्ध है वह आवेदन हेतु तैयार रहें, जिनके पास पासपोर्ट 31 दिसम्बर, 2026 तक वैध नहीं है वह नया पासपोर्ट बनवा लें। इसके लिए वह तत्काल पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन कर दें, ताकि जुलाई-2025 में हज-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आरम्भ होने पर उनके पास पासपोर्ट उपलब्ध रहें। उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर नीरज कुमार अग्रवाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed