ज्यादा से ज्यादा वादों को चिन्हित कर, निस्तारण कराएं: जिला जज

बाराबंकी।श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी की अध्यक्षता में एवं श्री सत्यदेव गुप्ता प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, श्रीमती अल्पना सक्सेना पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं श्री सत्यवीर सिंह यादव अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-13.09.2025 के आयोजनार्थ विभिन्न प्रकृति के दीवानी वादों एवं फौजदारी वादों को नियत व निस्तारित कराये जाने के क्रम में जनपद न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण व तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के साथ जनपद न्यायालय में स्थित मीटिंग हाल में विचार-विमर्श बैठक आहूत की गई।


श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-13.09.2025 के आयोजन पर प्रकाश डाला गया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पत्रों पर चर्चा की गई, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों का अवलोकन किया इस सम्बन्ध में समस्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत को सफल आयोजन हेतु ज्यादा से ज्यादा वादों को चिन्हित कर उसका निस्तारण करें।

न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न प्रकीर्ण वादों, विभिन्न अधिनियमों के निस्तारण योग्य वादों तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम के अधिकाधिक वादों को चिन्हित करने पर बल दिया गया चिन्हित वादों के पक्षकारों को सूचित करने के लिए कम से कम दो बार नोटिस निर्गत की जाये, ऐसी नोटिस लोक अदालत के आयोजन की तिथि से कम से कम एक माह पूर्व की हो।
इस अवसर पर श्री विनय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत समेत समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संवर्ग, सिविल जज (सी0डि0) एवं सिविल जज (जू0डि0) संवर्ग के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।