सातवीं मोहर्रम को इमाम कासीम की याद में मेहंदी का जुलूस जिला क्राइम रिपोर्टर विशाल गुप्ता बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में मोहर्रम के पावन अवसर पर इमाम कासिम की याद में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। यह जूलूस कटरा चौक से सातवीं मोहर्रम को निकाला गया। इस्लामी नया वर्ष 1447 हिजरी जुमा के दिन से आरंभ हुआ है। मोहर्रम की पहली तारीख से घर-घर में मजलिस का आयोजन शुरू हो जाता है। मोहर्रम के दसवें दिन को आशूरा कहा जाता है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। मोहर्रम का चांद दिखते ही नैहा खवानी, मजलिसों और लंगरों का आयोजन शुरू हो जाता है।जुलूस के दौरान जगह-जगह चाय और कॉफी की व्यवस्था की गई। तो वहीं समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने सभी अलम कमेटी के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किया कार्यक्रम में कमेटी के सदर मोहम्मद राइस ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी, मोहम्मद इसरार, सिराज अहमद, मुस्लिम बाबा, गुलाम वारिस, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद रहीम ,पप्पू , मो सारिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे व सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल हलका प्रभारी अजहर खान सिपाही रणविजय सिंह सिपाही हरिकांत यादव सिपाही अंबल सिंह, सिपाही राकेश पटेल समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।