आज कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जन चौपाल में लगे 64 नोडल अधिकारियों द्वारा उनके न्याय पंचायत क्षेत्र के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं सफाई कर्मचारियों का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षणों के दौरान जिन स्थानों पर शिथिलता, अनुपस्थिति या व्यवस्था में लापरवाही पाई गई है, उन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।शिक्षकों की अनुपस्थिति या पठन-पाठन के स्थान पर अनाधिकृत व्यक्तियों से कार्य कराए जाने की स्थिति में तत्काल निलंबन सुनिश्चित किया जाएगा। इसी प्रकार, जो आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से बंद पाए गए हैं, वहां कार्यरत कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। सबसे गंभीर स्थिति उन सफाई कर्मचारियों की पाई गई जो स्वयं कार्य न कर अन्य व्यक्तियों से कार्य करा रहे हैं—ऐसे सभी मामलों में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। ग्राम स्तर पर सफाई रोस्टर बनाए जाने तथा नियमित अनुश्रवण की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी है।जनसेवा में लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह सतत निरीक्षण व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी, और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।रिपोर्टर महाराज सिंह शाहजहाँपुर

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।