रिपोर्ट-हरीराम वर्मा
.
हरदोई: थाना कोतवाली बेनीगंज में तैनात उपनिरीक्षक फूल सिंह को बिना शिकायतकर्ता से मुलाकात किए आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी आख्या लगाने के मामले में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी हरियावां की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को सौंपी गई है, जिन्हें 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश मिले हैं। Hardoi एसपी ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को चेताया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *