अमेठी । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत मंगलवार को जिलाधिकारी संजय चौहान अमेठी और पुलिस अधीक्षक महोदया अर्पणा रजत कौशिक,ने तहसील सदर परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों और समस्याओं के निवारण हेतु पहुंचे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर, निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं जैसे भूमि विवाद, आवास, पेंशन, पुलिस एवं राजस्व संबंधी मामलों की शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं, जिनके समाधान हेतु मौके पर ही निर्देश दिए गए।

इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, पंचायतीराज, समाज कल्याण सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *