सलमान मालिक

हल्दौर।
क्षेत्र के गांव चान्दानंगली के जंगल में गुलदारों को देखे जाने से ग्रामीणों व राहगीरों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र गुलदार पकड़वाने जाने की मांग की है।
गांव चान्दा नंगली में गांव के पास नांगल जट मार्ग नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निकट धर्मेन्द्र कुमार राणा के खेतों में एक साथ पांच गुलदार देखे जाने से ग्रामवासियों में भय व्याप्त है। गांव निवासी भाकियू अराजनैतिक के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष चौ. जितेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार, कपिल कुमार, परम सिंह, सचिन, जोगेन्द्र सिंह, कलवा, मोनू आदि के अनुसार गांव चान्दानंगली के जंगल में गत कई दिनों से तीन चार गुलदार देखे गये हैं। ग्रामीणों के अनुसार गनीमत रही राहगीरों की संख्या अधिक होने या कार आदि में बैठे होने के कारण गुलदार किसी पर हमला नहीं कर सके। गांव के किसान समूह में जंगल जाने को मजबूर हैं।

इस दौरान किसी ने एक वीडीओ भी बनाई जो उसी जंगल की बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल मेें तीन-चार गुलदार हैं। जंगल में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों और क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों, किसानों और मजदूरों में भय व्याप्त। आदित्य , देवेश , अमित , लोकेन्द्र, राहुल , अवधेश , शिवम, राकेश कुमार , कलवा, भुक्कन सिंह, परम सिंह , राजपाल, अरूण कुमार, गजरे सिंह , राजेन्द्र सिंह, शीशराम, मोहित कुमार , जोगेन्द्र सिंह आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव चान्दानंगली के जंगल में पिंजरे लगवाकर गुलदार शीघ्र पकड़वाये जाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।