रिपोर्ट- रफीउल्लाह खान रामपुर

रामपुर, 5 जुलाई 2025। विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी इस देश की सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक रीढ़ है।
वह आज शाम प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कूंचा काजी स्थित कांग्रेस शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर कार्यालय पर संपन्न पहली मासिक बैठक को विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर लोगों की आवाज़ बनना होगा।

एआईसीसी सदस्य श्री मुतिउर रहमान ‘बब्लू’ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिशें कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा है, और हमें इस आत्मा को बचाए रखने के लिए गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचना होगा।

शहर समन्वयक श्री ओमकार सिंह ने संगठन सृजन अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों की दिशा में आवश्यक सुझाव रखे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने कहा कि आज जब संविधान पर हमला हो रहा है, तब कांग्रेस कार्यकर्ता ही इसके सच्चे रक्षक हैं।

बैठक में अध्यक्षीय भाषण देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने कहा कि यह बैठक संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन, जवाबदेही और भागीदारी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक का संचालन जिला महासचिव एवं मीडिया कॉर्डिनेटर उमेश दुबे ने करते हुए बताया कि बिहार में करीब *पौने आठ करोड़ मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर कर मात्र 25 दिन में नागरिकता का प्रमाण देने के लिए बाध्य किया गया है, जो लोकतंत्र के मूल्यों के विपरीत है। चुनाव आयोग की यह कार्यप्रणाली निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है।

बैठक में नुसरत अली खां उर्फ साहिर रजा खां, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां, आशुतोष, अब्दुल वारिस, ताहिर अंजुम, राजीव सक्सेना, शहजाद खां एडवोकेट, शावेज़ खां, फईम पहलवान, नोमान खां, यूथ कांग्रेस शहर विधानसभा अध्यक्ष यासिर शाह खां, आउटरीच जिलाध्यक्ष फरीद खां, शकील अहमद, मोज्जम अली खां, पूर्व प्रधान, नवनेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *