सूरज गुप्ता
खेसरहा/सिद्धार्थनगर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी समिति का बैठक शनिवार को राजकीय इन्टर कालेज पचमोहनी में सम्पन्न हुआ। जिला मुख्यायुक्त समर बहादुर सिंह ने कहा कि प्रादेशिक मुख्यालय के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में स्काउटिंग गाइडिंग के समस्त गतिविधियों का स्काउटिंग गाइडिंग के प्रतिज्ञा और नियम के उद्देश्यों पर कार्य किया जायेगा। जिला स्काउट कमिश्नर करूणाकान्त ने कहा कि सिद्धार्थनगर में स्काउटिंग गाइडिंग को शुन्य से शिखर तक पहुंचाने हेतु हम सब पुरा प्रयास करेंगे। जिला गाइड कमिश्नर सिद्धार्थनगर सुश्री अर्चना सिंह ने कहा कि हम सभी तन मन धन से सिद्धार्थनगर के स्काउटिंग गाइडिंग के लिए
समर्पित रहेंगे। प्रादेशिक मुख्यायलय से आये प्रतिनिधि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मण्डल बस्ती सन्दीप कुमार ने सिद्धार्थनगर के स्काउटिंग गाइडिंग के कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल ने किया। बैठक में नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला सचिव अजय शंकर उपाध्याय, कब कमिश्नर राजित कुमार, बुलबुल कमिश्नर अर्चना वर्मा, डीटीसीजी डॉ0 इफतखारून निशा, सहायक आयुक्त इटवा हेमन्त कुमार गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।