शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

नगर पंचायत बढ़नी के आबादी की भूमि को भू-माफियाओं द्वारा प्लाटिंग कर विक्रय को लेकर चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 को ज्ञापन दिया। डीएम को ज्ञापन देने के दौरान चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत बढ़नी के आबादी की भूमि को भू-माफियाओं द्वारा प्लाटिंग कर बेचने का गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत बढ़नी बाजार अन्तर्गत ग्राम मुड़िला शहरी के गाटा सं0-3 आबादी श्रेणी-62) रकबा 1.126 हेक्टेयर रूप में अंकित है, जो नगर पंचायत के भारत-नेपाल सीमा से सटी आबादी की 9 बीघा भूमि है। उक्त जमीन में नगर के कुछ भू-माफिया गलत तरीके से कब्जा कर प्लाटिंग करके विक्रय करने का कार्य कर रहे हैं, जो नगर की बेशकीमती भूमि है। उक्त जमीन के बगल में मदरसा स्थित है व वह पूर्णतया मुस्लिम आबादी है। भू-माफियाओं द्वारा आबादी की जमीन में प्लाटिंग करने व विक्रय करने से भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के कारण किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधियां हो सकती हैं। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी से आग्रह किया कि तत्काल आबादी की जमीन में हो रही प्लाटिंग को रोकवाने के साथ उक्त आबादी की जमीन नगर पंचायत बढ़नी को सीमांकन कर सुपुर्द कराने की कृपा करें, जिससे भविष्य में सरकारी कार्यों में प्रयोग किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *