गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली, वृंदावन देवरिया में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे “ग्रीन डे” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध वृक्षारोपण गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें शिक्षक, छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य की ओर कदम बढ़ाना था। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर लोगों को हरियाली के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ विशेष वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय प्रशासन और आयोजकों ने “ग्रीन डे” की अवधारणा, उद्देश्य और इसके दूरगामी प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करती हैं।

विद्यालय प्रशासन ने यह भी घोषणा की कि आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *