मुख्यमंत्री याेगी पहुंचे धर्मपाल सिंह के गांव, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं।

रिपोर्टर मौहम्मद ज़ीशान नगीना/बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन के बाद सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।भगवती सिंह का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ था। मुख्यमंत्री ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मपाल सिंह के निवास स्थान पर मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट रुके थे।मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वेक्षण के बाद वे हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया।इससे पहले, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।