थाना मीरापुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले को मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर लुटेरे अभियुक्तों को लंगड़ा कर किया गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार के एवं मीरापुर थाना प्रभारी बब्लू सिंह वर्मा के कुशल नेतृत्व मे थाना मीरापुर पुलिस टीम को सूचना मिली की बिजनौर रोड पर प्रेम भोजनालय के पीछे बन्द कोल्हू पर कुछ संदिग्ध लोग खड़े हुए हैं। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस मौके पर पहंची तो कोल्हू पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिये। कोल्हू पर मौजूद बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगे।तो पुलिस टीम ने उनका पिछा किया। बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।बदमाशों की फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबन्दी कर बदमाशों को फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर पुलिस टीम की चेतावनी का कोई असर नही हुआ। पुलिस टीम ने भी फायरिंग करने शुरू कर दी जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया कर लिया।व 02 अन्य बदमाशों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के 02 अन्य साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अवैध चाकू, लूटे गये 90,000/- रुपये व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी।थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम एजाज , नवाजिश, सारिक, सुहेब, लाला बताये। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मीरापुर थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा व उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह वह उपनिरीक्षक ललित कुमार वह हेड कांस्टेबल कालूराम यादव हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव व सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।