तेज बहादुर शर्मा
जिला संवाददाता बाराबंकी
के साथ रवि चौहान की खास रिपोर्ट
बाराबंकी उत्तर प्रदेश के पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा का श्रावण मास की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा लोधेश्वर महादेवा मंदिर का व्यापक निरीक्षण किया गया महादेवा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुविधा और व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए।

और महादेवा धाम में साफ सफाई व्यवस्था से संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद पुजिस चौकी महादेवा में समाज सेवियों से सहयोग की अपील की और जिम्मेदारों को श्रावण मास से पूर्व सभी प्रकार की तैयारियों के दिशा निर्देश भी दिए।उन्होंने बताया कि मेले में पेयजल ,सफाई और अन्य सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो।
