प्रेम का खौफनाक अंत: सरेराह प्रेमिका का गला रेतकर की हत्याउत्तराखंड/हरिद्वार हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे प्रेमी ने खुलेआम अपनी प्रेमिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान नवोदय नगर निवासी हंसिका यादव के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती से बहस की और फिर अचानक धारदार हथियार निकाल कर गला काट दिया। दिनदहाड़े हुए इस खौफनाक कृत्य से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हंसिका और आरोपी के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच तनाव और दूरी आ गई थी।फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।Reporter Maharaj Singh Shahjahanpur

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *