ताजिया दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मार पीट
थाना ईसानगर में अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा चपकहा मजरा कबीरपुर में रविवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा जम कर मार पीट हुई।यह मार पीट ताजिया मेले में बजाने वाले बाजे को लेकर हुई । बताया जाता है कि मारपीट में छोटल्ली पुत्र शमशेर व वाजिद पुत्र गुजरु के बीच हुआ। दोनों पार्टीयों के बीच जमकर ईट, डंडे , पथरा चले। जिसमे वाजिद पुत्र गुजरु को काफी चोटें आई तथा छोटल्ली पुत्र शमशेर की लड़की को भी गंभीर चोटें आईं, ईसानगर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को देखते हुए दोनों पार्टीयों को मेडिकल के लिए भेज दिया और एक -एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया तथा मौके पर मौजूद लोगों ,व गांव वालों की मदद से ताजिया बिना डोल ताशे के कर्बला तक पहुंचाई गई

संवादाता निर्मल कुमार शुक्ला
वर्मा मार्केट खजुहा सेंटर

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *