ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर से संवाददाता सहायक न्यूरो के रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय*विषय:-* नगर पालिका परिषद के द्वारा नालों की सफाई व्यवस्था की जांच प्रशासनिक कमेटी बनाकर कराए जाने के संबंध में…..निवेदन इस प्रकार है कि रामपुरएक पिछड़ा हुआ शहर है जहां रोजगार के कोई खास अवसर नहीं है, यहां की जनता हर दिन मेहनत करके अपना घर गिरस्ती चलते हैं।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सना मामून नगर पालिका परिषद की व्यवस्था चलाने में जहां पूरी तरह नाकाम साबित हुई है वही वह शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने,नाले नालियों की सफाई न करा कर बारिश के पानी से हुए लोगों के नुकसान की भी जिम्मेदार हैं।मान्यवर रामपुर में इतवार की रात से शुरू हुई बारिश पीर की दोपहर तक अपने शबाब पर रही। शहर के नाले नालिया नगर पालिका परिषद के द्वारा साफ न कराए जाने के कारण बारिश और नाले नालियों का पानी सड़कों पर रहा। नाले बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी जिस की वजह से लोगों के घरों,दुकानों,धर्म स्थलों तक में गंदा पानी पहुंच गया।जिससे लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है जिसकी जीती जाती मिसालें सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के तौर पर मौजूद हैं।महोदय बरसात शुरू हो चुकी है,लेकिन नालों की तली झाड़ सफाई न होने के कारण बरसात में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है, सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नालों की तली झाड़ सफाई होने का दावा कर रही है इस हकीकत को जानने के लिए प्रशासनिक तौर पर जांच कमेटी बनाई जाए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ सके।हम आप के सदर आभारी रहेंगे*बाकर अली खां उर्फ हारून खां*कांग्रेस नगर अध्यक्ष

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।