हरदोई…….मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक से दो लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगने पर उसने धमकी दी। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम केरमेर निवासी अनुज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बेरोजगार है। वर्ष 2019 मेें गांव के एक व्यक्ति ने उससे मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे।नौकरी न मिलने पर उसने रुपये की मांग की। पहले तो वह टकराता रहा लेकिन तीन साल बीतने के बाद उसने जब ज्यादा दबाव बनाया, तो उसने जानमाल की धमकी दी। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।