बीकापुर विधानसभा के रघुपुर महावा के लक्ष्मीकांत मिश्रा की सड़क दुर्घटना में 1 बेटी सहित मौत हो गई थी लक्ष्मीकांत की मौत के उनकी 5बेटियां अनाथ हो गई क्योंकि कोरोना काल में उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही जिले के चर्चित समाजसेवी राजन पांडेय तुरंत परिवार की मदद को हाथ आगे बढ़ाते हुए उन बच्चों से मिलने पहुंचे
समाजसेवी राजन पांडेय अपने साथ परिवार के लिए चारपाई गद्दा दरी चद्दर कम्बल सभी के लिए 5-5 सेट कपड़ा के साथ दाल चावल आटा सब्जी रिफाइंड सहित लगभग 3 महीना का पूरा रोजमर्रा सामान के साथ यथासंभव आर्थिक सहयोग करके उनके दुखों को बांटने का प्रयास किया
समाजसेवी राजन की आंखे परिवार से मिलते ही नम हो गई उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि वो उनको हमेशा अपने बच्चों की तरह पालेंगे और उनको भरोसा दिलाया कि इस परिवार के हर दुख सुख में वो शामिल रहेंगे
पांडेय जी से मिलने के बाद अपने मां बाप को खो चुकी बेसहारा बच्चियों को लगा की कोई हमदर्द मिल गया थोड़ी देर के लिए वो सभी अपना दर्द भूल सा गई
समाजसेवी राजन पांडेय ने जिले के सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं और समाज के समर्थ लोगों से हाथ जोड़कर मार्मिक अपील करते हुए निवेदन किया है कि आप सभी ऐसे बेसहारा बच्चों को अपना परिवार समझ कर हर यथासंभव मदद करें
राजन पांडेय ने आगे कहा कि ऐसे लोगों की मदद करने से बड़ा दान पुण्य धर्मात्मा का कार्य कुछ नहीं हो सकता इसलिए जब तक उनकी आखिरी सांस रहेगी तब तक ऐसे परिवारों की हर यथासंभव मदद करते रहेंगे

रिपोटर. अफसार खान

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।