
उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2025( सूरज गुप्ता )
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सिद्धार्थनगर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा छापा मारकर नीबी दोहनी, खुनुवां रोड एवं खुनुवां बाजार से 01 अमूल घी, 01 ज्ञान घी, 01लाल मिर्च पाउडर राजेश ब्राण्ड, 01 काली मिर्च, 01 पतंजलि घी, 01 घी डेयरी अनमोल ब्रांड , 01 घी गोपी श्री ब्रांड का नमूना तथा भीमापार, नौगढ़ से 01 आइसक्रीम का नमूना, खजुरिया रोड, नौगढ़ से 01 घी मुग्ध ब्राण्ड, 01 घी अन्नपूर्णा ब्राण्ड, 01 घी ब्रिटानिया ब्राण्ड, 01 घी अनिक ब्रांड, 02 दालचीनी, 01 कालीमिर्च, 01 सौंफ का नमूना तथा बर्डपुर बाजार से 01 सौंफ, 01 दालचीनी का नमूना तथा तेतरी बाजार, नौगढ़ से 02 खुला घी का नमूना इस प्रकार कुल 20 नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिये निर्देश दिया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं हीरा लाल सम्मिलित रहें।
