जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी
महोबा- जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया नें चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल के मुख्य द्वार के दोनों तरफ अवैध रूप से लगाई गई दुकानें ,गुमटियों को हटाने, आकस्मिक विभाग एवं ओपीडी की खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए गये। आकस्मिक विभाग में स्थापित वाटर कूलर के जल निकासी को ठीक कराने, आकस्मिक वार्ड एवं ड्रेसिंग रूम की डस्टबिन में पोलीथीन लगाकर बेस्ट डालने के एवं डस्टबिनो को नियमित रूप से साफ करने के निर्देश दिए। जन औषधि केन्द्र में समस्त दवाइयों की सूची की लाइन लिस्ट उपलब्ध कराने, लेबर रूम में साफ सुथरी चादरें बिछाने के लिए निर्देशित किया गया ।ओपीडी एवं लेबर रूम के कमरों में रोशनी और बढ़ाने, लेबर रूम में लटके हुए बिजली के तारों को विधिवत फिटिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शौचालयों एवं अस्पताल में साफ सफाई मानक अनुरूप की जाए। लेबर रूम के सभी बेड साइड लॉकर चेंज किए जाए। पीएनसी बार्ड में निकली हुई टाइल्स को तुरन्त लगवाया जाये।लेबर रूम के गेट पर नोटिस लगाया जाये कि कोई भी व्यक्ति स्टाफ के अलावा अन्दर न जाये एवं लेबर रूम में स्लीपर पहनकर अन्दर जाये। लेबर रूम फॉर्मेसी में साफ सफाई कराने, पंजीकरण कक्ष के टीन शेड पर हवा के लिए पंखा की व्यवस्था करने एवं अस्पताल के चारों तरफ एवं मुख्य द्वार से बारिश का अधिक पानी आने के कारण जल भराव को रोकने के लिए मैदान के फर्श को ऊंचा करने के निर्देश दिये। कैम्पस में अक्रियाशील (Condemn)खड़ी हुई 108 एम्बुलेंस को कैम्पस से हटाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डॉक्टर अस्पताल में समय से उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने अस्पताल में गंदगी पाई जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए तथा वार्डों में रखें डस्टबिन को पॉलिथीन से कवर करने के लिए निर्देशित किया गया। अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था सही न मिलने पर उन्होंने अस्पताल में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर सीएससी केंद्र पर जन औषधि दवाइयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। हेल्थ एटीएम की जानकारी ली गई, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि हेल्थ एटीएम की सुविधा मरीजो को दी जा रही है वार्ड में बेडशीट गन्दी मिलने मिलने पर बेडशीट बदलने के लिए निर्देशित किया गया तथा वार्ड में खुले तार पाए जाने पर बिजली तारों की फिटिंग करने के निर्देश दिए और उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं के बारे में जानकारी ली। खिड़कियों के शीशे टूटे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जाली लगवाने के निर्देशित किया गया और कहा कि गर्भवती महिलाएं की नियमित रूप से जांच की जाए तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी नें मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आसाराम मौजूद रहे।
