जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी
महोबा- जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत पंचायत एडवांसमेंट सूचकांक (पी०ए०आई०) 2.0 एवं ग्राम पंचायत विकास योजना पर आधारित जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति सदस्यों ,अधिकारीगण के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा द्वीप प्रज्वलित एवं वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की निगरानी एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य की प्राप्ति का आंकलन करने हेतु पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के ग्रेडिंग के माध्यम से किया जायेगा। जनपद की समस्त ग्राम पंचायते बेहतर तरीके से इसके डाटा को अपलोड करें, जिससे जनपद की ग्रेडिंग अच्छी हो सके। उन्होने बताया कि ग्रेडिंग के आधार पर ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु योग्य हो पायेंगे। पुरस्कार 09 थीम पर आधारित है। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के माध्यम से पंचायत की ग्रेडिंग केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारें अब इसी के आधार पर पुरस्कार देंगी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) रामप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2030 तक सतत् विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भारत सरकार संकल्पित हैं परन्तु पंचायतों के समग्र विकास के बिना भारत का विकास सम्भव नहीं है। एलएसडीजी की प्रगति को मापता है, और एन०आई०एफ० के संकेतकों का उपयोग करके उनका रैंकिग करता है। जिलाधिकारी नें सभी आधिकारिओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अच्छे तरीके से प्रशिक्षण लें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारिओं को भी प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशाराम, उपजिलाधिकारी चरखारी डॉ प्रदीप कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
