पनवाड़ी (महोबा)- पुलिस अधीक्षक महोबा, प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन पर जनपद में चोरी,लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर पंजीकृत अभियोगों के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये थे ।

टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार वर्मा मय जनपदीय एसओजी पुलिस टीम द्वारा ग्राम आफतपुरा के पास से 03 अभियुक्तगण संदीप राजपूत ,धर्मेन्द्र राजपूत ,निखिल राजपूत को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना पनवाड़ी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 148/2025 धारा 331(2)/305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 191 देशी शराब के पाउच व नकद 20,000/- रूपये सहित घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया, जिसको अन्तर्गत धारा 207 एमबीएक्ट के तहत सीज किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना श्रीनगर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिसमें मु0अ0सं0 101/25 धारा 305 (A), 331(2), 324(4) बीएनएस थाना श्रीनगर जनपद महोबा से सम्बन्धित 5,600/- रूपये तथा मु0अ0सं0 550/24 धारा 305 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद महोबा से सम्बन्धित 1,500/- रूपये बरामद हुआ। बरामद माल के आधार पर थाना पनवाड़ी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 331(2)/305(ए) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।