एमडी बहुआयामी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बीती सोमवार की रात भक्तों ने भगवान शिव और मां पार्वती के स्वरुप में महाकाल का अदभुत श्रृंगार किया। बाबा के दर्शन के लिए यहां देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बताते कि बाबा का श्रृंगार प्रत्येक सोमवार बदल-बदल कर स्वरुप में किया जाता है। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके् अनुराग वार्ष्णेय, उज्ज्वल वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय, अर्चित, रंजन माहेश्वरी, मुन्नालाल वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर यहां भारी संख्या बाबा के भक्त मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *