एमडी बहुआयामी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। मंगलवार को नगर के तहसील रोड स्थित ओम शिव शक्ति मंदिर पर नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति मंगलवार को श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी हर मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है। बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। इसी क्रम श्री बालाजी महाराज के समझ दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके कई लोग मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा और गुधनी खौंसारा बलदेव मंदिर पर आचार्य ललित शर्मा समेत भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *