रिपोर्टर नौशाद मलिक — नजीबाबाद विजन कॉलेज नजीबाबाद में नये कोर्सेज की जानकारी हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया विजन कॉलेज नजीबाबाद में वर्तमान सत्र से शुरू होने जा रहे है। कोर्सेज की जानकारी हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के संस्क्षक मरगूब नासिर, जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद एवं नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी के साथ सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम विजन कॉलेज नजीबाबाद की ओर से रिदा फातिमा, अनुशा सिद्दकी, कु० इकरा के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात अल्ताफ रजा खाँ के कुशल संचालन में सेमिनार को विधिवत शुरू किया गया जिसमें सर्वप्रथमविजन कॉलेज के निदेशक डॉ० मोहम्मद अय्यूब के द्वारा सभी अतिथियों को माल्यापर्ण करके एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उसके उपरान्त विस्तारपूर्वक नये कोर्सेज के विषय में अपनी बात को प्रमुखता से रखा और सभी से आहवान किया कि आप ये आवश्यक जानकारी जनहित छात्रहित में दूर-दूर तक पहुंचाने का कार्य करें जिससेहमारे क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को इसका लाभ मिल सकें। डॉ० मौ० अय्यूब ने आगे बताया कि उनके यहीं अब डी० फार्मा०, बी०फार्मा के साथ-साथ श्रीधर विश्वविद्यालय (राजस्थान) के सहयोग से विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे मॉस कम्नियुकेशन, होटल मैनेजमेन्ट, फिजियोथेरेपी, लाइब्रेरियन एवं मैनेजमेन्ट के सभी डिप्लोमा एवं डिग्री स्तरीय कोर्स भी इस सत्र से विजन कॉलेज नजीबाबाद मे शुरू किये जा रहे है। रेमिनार मे मोहम्मद अशरफ, जिया अब्बास नक़वी, शादाब जफर शादाब, रोहल खान, शाही अराफात, गुलजार शेख, शमीम सिद्दकी, मौ० रऊफ, मयंक कश्यप, सुहैल राजू, मोहम्मद जुनेद की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुफरान, मौ० अनवर, रिदा फातिमा, कु० अनुशा, जावेद हमीद, आकाश, धनवती एवं सुशील का विशेष योगदान रहा।कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गय।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।