*छोटी काशी के लिए कांवरियों का जत्था हुआ रवाना लुधौरी बाजार के पास कांवरियों का हुआ भव्य स्वागत*निघासन खीरी- ग्राम पंचायत लुधौरी और नंदा पुरवा गांव से ,छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए विशाल कावड़ पदयात्रा रवाना हुई । लुधौरी बाजार के पास सभी कांवड़ यात्रियों का तिलक वंदन कर मीठा खिलाकर स्वागत पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य के द्वारा किया गया। इस कावड़ यात्रा में बुजुर्ग महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चे भी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ धाम बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते दिखे। छोटे-छोटे बच्चों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए अधिक उत्सुकता दिखाई दी। डीजे ढोल भांगड़ा के साथ भोलेनाथ के भजनों मैं झूमते हुए कांवरिये बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए छोटी काशी जाते दिखे ।हुई इस तपती धूप में सावन मास के पवित्र महीने में नंगे पैर बुजुर्ग बच्चे एवं महिलाएं छोटी काशी के लिए जाती दिखी। इस शुभ अवसर पर आशीष गुप्ता, नंदकुमार यादव, अमीन शुक्ला, रजनीश दीक्षित, विमलेश शुक्ला, नीरज यादव, विनीत श्रीवास्तव, राजकुमार मौर्य, उत्तम मौर्य, रमाकांत मौर्य,अमेरिका मौर्य, प्रधान पुत्र जीतू मौर्य, प्रमोद दीक्षित, राम प्रताप यादव, नरेंद्र यादव,अमित यादव, अवधेश ट्रेलर और ग्रामवासी मौजूद रहे।


