उत्तर प्रदेश झांसी से सोनू साहू चटर्जी की रिपोर्टसंघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में 4 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजनझाँसी। संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दिनांक 4 अगस्त दिन सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में देशभर की पवित्र नदियों से जल एकत्रित कर यात्रा ललितपुर के पावन मंदिर प्रंगरण से प्रारंभ होकर पदयात्रा करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ समाप्त होगी। इस संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक डॉक्टर संदीप ने कहा सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है यह माह देवाधिदेव महादेव को समर्पित है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हम यात्रा का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं इस यात्रा में विशाल कावड़िया झांकी एवं पुष्प वर्षा के साथ कानपुर के कलाकारों द्वारा भोले एवं अघोरी तांडव नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। यात्रा में उज्जैन से विशाल धमाल ढोल आमंत्रित किए गए हैं, यात्रा की अगुवाई में विशाल तोपें पुष्प वर्षा करते हुए चलेंगीं। साथ में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप रथ व बग्गियों पर उपस्थित रहेंगे। यह यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक व विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी। आगे जानकारी देते हुए संघर्ष सेवा समिति के ललितपुर जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री सचिन दुबे ने बताया हमारा संगठन प्रत्येक वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन करता है। सावन के अंतिम सोमवार के दिन यह यात्रा सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हमारी पूरी टीम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अभिलाषा ग्रुप से मुन्नालाल जैन, भाजपा के जिला मंत्री निखिल तिवारी, समाजसेवी बी. के. सरदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के झांसी व ललितपुर जनपद के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आनंद अंतू सोनी, अमर ज्वेलर्स संरक्षक , गजेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र बोरवेल्स संरक्षक, सोनू ठाकुर मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद परमार विभाग महा मंत्री, दिनेश साहू जिला महामंत्री, छोटे चौबे जिला उपाध्यक्ष, अरविंद पलया जिला मंत्री, बबुआ राजा, रोहित दुबे, चंदन राजा, तुलाराम शर्मा, विशाल ताम्रकार, रॉबिन साहू, आनंद रायकवार, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, राहुल रायकवार, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, मास्टर मुन्नालाल, कमल मेहता, सुशांत गेडा, सूरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।