लखीमपुर खीरी, फूलबेहड़। प्रकृति के प्रति समर्पण और हरियाली के संकल्प को साकार रूप देने के उद्देश्य से विकास खंड फूलबेहड़ के सभागार में हरि शंकरी पौधारोपण अभियान की योजना हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का कुशल संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ जी द्वारा किया गया, जिसमें जनपद प्रशासन के सहयोग से लोकभारती द्वारा समन्वित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में जिला संयोजन समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने स्थानों के चयन, दिशानुसार पौधारोपण, संवेदनशील संरक्षण व्यवस्था, जनसहभागिता तथा दीर्घकालिक देखरेख हेतु विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय सजगता का प्रतीक है, अपितु जनजागरण का भी माध्यम बन रहा है।बैठक में डॉ. राम नरेश शर्मा, विपुल सेठ, राम मोहन गुप्त, विशाल सेठ (जिला सह संयोजक), ब्लॉक संयोजक विश्वनाथ जी, सरदार हरबंस सिंह, जगतार सिंह, निरंजन सिंह, अनूप पाल, एडीओ अनिल, ओमप्रकाश, अंशुल श्रीवास्तव (अतिरिक्त कार्यक्रम मनरेगा प्रमुख), वन दरोगा मतीन अहमद, डॉ. कमलेश कुमार (प्रभारी चिकित्साधिकारी), योगेंद्र सक्सेना, कैलाश भार्गव, अभय नारायण यादव सहित ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा जागरूक ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण मात्र एक कार्यक्रम नहीं, यह भविष्य की साँसें रोपने जैसा है। हर पौधे में प्रकृति का आश्रय और प्राणवायु का वचन छिपा है। अतः इस अभियान को जन-आंदोलन में परिवर्तित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।बैठक का समापन आगामी एक अगस्त को जिलेभर में एक साथ संपन्न होने वाले हरि शंकरी पौधारोपण को सफल बनाने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण नागरिकों के संकल्प के साथ हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *